
बनोगे राधा तो यह जानोगे
ओ साँवरे ओ साँवरे, ओ साँवरे ओ साँवरे।
बनोगे राधा तो यह जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा ।।
क्या होती प्रतीक्षा है, क्या पीड़ा होती है ।
कितना जलता है दिल, कब आँखे रोती है ।।
बहेंगे आँसू, बहेंगे आँसू, तब यह जानोगे ।
की कैसा प्यार है मेरा, की कैसा प्यार है मेरा ।।
जब कोई सुनेगा ना, तेरे मन के दुखड़े ।
जब ताने सुन सुन के, होंगे दिल के टुकड़े ।।
सुनोगे ताने तब यह जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा ।।
पनघट पे मधुबन में, वो इंतजार करना ।
ऐ श्याम तेरी खातिर, वो घुट घुट के मारना ।।
करोगे इंतजार जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा ।।
क्या जानोगे मोहन, तुम प्रेम की भाषा ।
क्या होती है आशा, क्या होती निराशा ।।
करोगे प्रेम तो खुद ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा ।।
अब एक तमन्ना है, अगर फिर से जनम मिले ।
मै श्याम बनु तेरा, तू राधा बन के जिये ।।
बनोगे राधा तो ये जानोगे, की कैसा प्यार है मेरा ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



