
बम बम भोले त्रिपुरारी,
तेरी महिमा बड़ी निराली,
तेरी जटा में गंग विराजे,
माथे पर चंदा साजे,
तेरी सूरत प्यारी,
भक्तो के मन भाती है,
शिव दर्शन से सारी,
विपदा कट जाती है,
तर्ज – तेरी आंख्या को यो काजल।
काँधे पे लेके कांवड़,
जो भक्त है पैदल आते,
बोल बम बोल बम जपते है,
है शिव को भजन सुनाते,
है भांग धतूरा बाबा,
तुझको है भोग लगाते,
गंगा जल की गागरिया,
भोले तुझपे है चढ़ाते,
शिव की नगरी भक्तो,
के मन को भाती है,
श्रष्टि के सिरजन हारे,
ये दुनिया तुझको ध्याति,
तेरी दया से हम भक्तो की,
सारी विपदा काट जाती,
हे भूत नाथ वरदानी,
तू तो है अंतर्यामी,
जो शरण तिहारी आया,
उसे अपने गले लगाया,
ये सारी दुनिया भोले,
के गुण गाती है,
तू देव बड़ा ही न्यारा,
चरणों में नमन हमारा,
‘नैना’ को दे दो भोले,
चरणों में अपने सहारा,
ना मांगू हिरे मोती,
मिल जाए थोड़ी भक्ति,
धन दौलत को है छोड़ा,
बस तेरी भक्ति कबूली,
हमने चौखट पे,
अपनी झोली फैला दी है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


