
बहुत आया मैं दर तेरे मगर इस वार तुम्ही आना
Jab Main Hu Tera Aur Tu Hai Mera Ph lyrics
जब मैं हु तेरा और तू है मेरा फ़िक्र क्यों है फांसला सँवारे,
राह देखु तेरी हर पल हर घड़ी तेरी कोई न खबर सँवारे,
बहुत आया मैं दर तेरे मगर इस वार तुम्ही आना,
तरसते नैन दर्शन को प्यास इन की बुजा जाना,
कोई याद करे दिल से तुमको
उसे अपना बना ते हो,
कोई प्रेम करे तुमसे मोहन
तुम दौड़े आते हो,
मेरे भी प्रेम को समजो प्रीत मेरी निभा जाना,
हर दम होठो पे नाम तेरा,
और दिल में लगन तेरी,
मेरी पीड़ा को समझो ठाकुर,
क्या झूठी प्रीत मेरी,
कोई गलती हुई मुझसे वही आके बता जाना,
इतनी सी विनती है मेरी इतनी सी चाह मेरी,
मेरे घर आना तुम सांवरियां ना करना अब देरी,
टोनी की इस अर्जी पे तो मोहर अपनी लगा जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





