
बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे
खाटू की गलियों में खुशबू है तेरी,
कहीं लग ना जाए नज़र श्याम मेरी ।
क्यों सजते संवरते हो इतना सांवरे ।।
बहुत प्यार करते हैं तुम्हे सांवरे,
दया की नज़र हम पे ।
कृपा की नज़र हम पे करो सांवरे,
पहली नज़र में दीवाना बनाया,
मुझे तुमने बाबा गले से लगाया ।
कैसे करूँ तेरा शूकर सवाँरे ।।
सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो,
तुम एक बार खाटू आकर तो देखो ।
जो चाहोगे तुम वो देगा सांवरे ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

