
बांके बिहारी तेरे नैना कजरारे नजर ना लग जाए
बांके बिहारी तेरे नैना कजरारे,
नजर ना लग जाए,
ओये ओये ओये,
देखे – नजर ना लग जाए।
मोर का मुकुट,
शीश पे शोभा पा रहा,
मुखड़े को देख के,
चाँद भी लजा रहा,
अधरों से छलके है,
रस की फुहारें,
तीखी कटारें,
दोनों नैनो में कजरा,
बाल है तिहारे जैसे,
सावन के बदरा,
गालों पे छाए,
कारे कारे घुंघरारे,
पतली कमर तेरी,
लचके कमाल की,
वारि वारि जाऊं तेरी,
मस्तानी चाल की,
करती पायलियां,
तेरी मीठी झनकारे,
रमण बचाऊं तोहे,
सबकी नज़र से,
आजा छिपा लूं तोहे,
नैनो के घर से,
सुन मेरे प्यारे,
इस दिल की पुकारें,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

