
बांके बिहारी सुध लो हमारी बिहारी सुध लीजो
बांके बिहारी सुध लो हमारी,
मैं शरण तिहारी प्रभु,
मैं तिहारी प्रभु,
बिहारी सुध लीजो,
मैं हूँ दुखिया दीन बिहारी,
शरण पड़ी हूँ आन तिहारी,
दीन पे दया की दृष्टि डालो,
प्रभु एक बार निहारो,
एक बार निहारो प्रभु,
बिहारी दया करो जी,
जीवन नैया भवर पड़ी है,
आजाओ मेरे प्राणन प्यारे,
एक सहारा तेरा बिहारी मुझे,
एक सहारा तेरा हाँ सहारा तेरा,
दासी तेरी बाट निहारे,
जनम जनम से तुझको पुकारे,
अपने चरण में मुझको,
बसा ले मेरे प्यारे
अपने चरण में,
अपने चरण में मुझको बसा ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
