
बाबा तुमसे हो गया है,
प्यार क्या करें,
बोलो तो जियें बोलो तो मर जाये,
देख के तुझको दिल दीवाना,
छोड़ तुझे है अब कही ना जाना,
तर्ज – हमको तुमसे हो गया है।
काहे करे तू इतना जुलम,
इतना जुलम, करे इतना जुलम,
तीर चलाके नैनो से तू,
करता सितम, क्यों करता सितम,
पागल बना के रखा,
हमें घायल बना के रखा,
चीर के दिल को,
मुश्किल है दिखाना,
तेरे संग जीवन की डोर बंधी है,
तेरे प्यारे मुखड़े पे सांस टिकी है,
चाँद चकोरी इस दुनिया में,
तेरी कसम तू रहे जिया में,
एक तो महफ़िल ये तेरी,
दूसरी है मस्तियाँ बिखरी,
हो गए हम मस्ताने,
तू शम्मा हम परवाने,
तू जादूगर,
चले जादू तुम्हारी नजरो से,
जादू करता है तू,
काजल और गजरो से,
नहीं डरते हम तेरे,
जादू के खतरों से,
हुए हम दीवाने,
बाबा तुम्हारी नजरो से,
‘चोखानी’ की जान तुम्ही हो,
‘सूर्यवंशी’ की पहचान तुम्ही हो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




