
बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा
बाबा तेरा खाटू बड़ा प्यारा देखा है नज़ारा आके यहाँ रे,
ऐसा कोई दूजा है द्वारा कहे जग सारा आके यहाँ रे,
जी करता है इस नगरी की गलियों में रम जाऊं,
खाटू की पावन धरती पर दुनिया एक बसाऊं,
नित नए भजन सुनाऊँ श्याम को रिझाऊं आके यहाँ रे,
तेरी शरण में जो भी आया उसको तू तारेगा,
तेरा भरोसा कर लिया जिसने वो कैसे हारेगा,
उसको मिल गया सहारा दिल से जो पुकारा आके यहाँ रे,
अमृत का है कुंड यहाँ पर डुबकी जो भी लगाए,
तन पावन हो उस प्रेम का मन निर्मल हो जाए,
तेरे भजनो पे सब झूमे चरणों को है चूमे आके यहाँ रे,
स्वर्ग सा आनंद मिलता यहाँ है तेरी कृपा बरसती,
इस मस्ती को पाने को है दुनिया सारी तरसती,
संजय भी है यहाँ आता शीश है झुकाता आके यहाँ रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


