
बाबा श्याम की दया से
बाबा श्याम की दया से,
सब काम हो रहा है,
करता है खाटू वाला,
मेरा नाम हो रहा है -2
तेरी कृपा से बाबा,
दुनियाँ ये चल रही है,
हैरान है ज़माना,
मंजिल भी मिल रही है,
तेरे नाम का दिवाना,
संसार हो रहा है,
मेरा नाम हो रहा है,
तेरी नजर है मुझ पर,
मेरे पास क्या कमी है,
किसी और चीज की अब,
परवाह भी नहीं है,
तेरे प्यार से ग़ुलाम अब,
गुलफाम हो रहा है,
मेरी जन्दगी बदल दी,
तूने करके इक इशारा,
मुझे हर कदम कदम पर,
तुमने दिया सहारा,
अहसान पे तेरा ये,
अहसान हो रहा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




