
बिन मांगे देता है जो दुनिया से न्यारा है
बिन मांगे देता है जो,
दुनिया से न्यारा है,
उस दाता को भजता हूँ,
मेरा वो श्याम प्यारा है,
तर्ज – जीता था जिसके लिए।
धन और दौलत,
क्या मांगे बाबा,
मुस्कान दी आपने
हर श्याम प्रेमी,
तेरा अंश बाबा,
पहचान दी आपने
बनादे मेरी बिगड़ी,
किस्मत मेरे साँवरे,
कोई जो पूछे,
अगर हमसे समझे,
कि होती है क्या बंदगी-×2,
चरणों मे तेरे,
सुबह श्याम मेरे,
कट जाए ये जिंदगी
जीते जी मिल जाये,
जन्नत मेरे साँवरे,
ओ राधे बिहारी,
गोविंद मुरारी,
समझा जो लायक मुझे
चरणों मे अपने,
मुझको बिठाले,
बना लो सहायक मुझे
मांगे ‘मुकेश’ यही,
बस मेरे साँवरे,
लेखक / गायक – मुकेश कुमार मीना।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

