
बेरूखी न श्याम इस कदर कीजिये,
हम पे अब तो अपनी नजर कीजिये,
मेरा दिल तुम्हारा ये घर हो गया,
मेरा आसरा तेरा दर हो गया,
जब से तेरा श्याम मैं हो गया,
दुनिया से बस बे खबर हो गया,
अब तो मेरी भी खबर लीजिये,
मुकदर तुम्ही को बनाया है श्याम,
सभी हाल तुम को बताया है श्याम,
कर्म कीजिये कुछ भला कीजिये,
रूसा न तुम इस तरह कीजिये,
नजरे अब तो अपनी इधर कीजिये,
मंजूर तेरा हर इक फैसला,
करदो खत्म अब तो ये फासला,
सहे कब तक जुदाई भला,
शर्मा का टुटा है होंसला,
इधर कीजिये या उधर कीजिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


