
गली गली में कीर्तन माँ के घर घर में जगराते,
आगे भगतो शेरावाली मैया के नवराते,
बोलो बोलो मेरी मैया की जैकार बोलो,
शेरावाली मैया की जय जय कार बोलो,
पहले नवराते में माँ लेती सबकी खबर है,
दूजे नवराते में माँ खाते में लिख लेती है,
तीजे नवराते में माँ आसान लगाती है,
चौथे नवराते में माँ आ गई हु बताती है,
पांच में नवराते में भगतो से मिलती है,
छठे नवराते में माँ दर्शन कराती है,
सातवे नवराते में माँ खोली खजाने है,
आठवे नवराते माँ लगती लुटाने है,
नोवे नवराते संग में रहती महा माई है,
दसवे नवराते माँ की होती विदाई है,
भगतो के आंसू मैया देख नहीं पाती है,
फिर से आउंगी वादा करके ये जाती है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
