
बोलो सांवरिया सेठ की जय हो जय हो
मिलोगे मोहन तो बताएँगे तो बताएँगे
तुम्ही सरकार हो मेरे ओ साँवरे ओ साँवरे
स्वामी हो मनके दरबार सबसे ऊँचा
मन मोहन मोरे पिया हर मस्तक है नीचा
दिल में साँवरिया हम बसायेंगे तुम ही आधार हो मेरे
ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे ओ साँवरे
सोना चांदी रूपया नहीं कमी तेरे दाता
सेठों के सांवरा सेठ जग तुझसे ही पाता
जग तुझसे ही पाता तेरी चौखट से झोली भर जाएंगे
तुम ही पालनहार हो मेरे
ओ गोधन के रखवाले बंसीधर ब्रिज वासी
ओ मोरमुकुट वाले अखियां दर्शन प्यासी
जहाँ भी तुम हो सर झुकायेंगे तुम ही परिवार हो मेरे
मीरा के मनमोहन विष अमृत कर डाला
राधा भई प्रेम दीवानी भगवा रंग डाला
दीवाने हम भी बन जाएंगे तुम दिलदार हो मेरे
पीरो की धरती पर तेरी ही ठुकराई
कृपालु साँवरिया तेरी महिमा जग छाई
यार महेश सुरेश हो जाएंगे ओ कृष्ण मुरार मेरे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


