
बोल रहे तेरी जय जयकार,
बोल रहे राधे राधे श्याम,
ब्रज की नगरी स्वर्ग से प्यारी, आते भक्त हजार,
तेरे दर पे जो भी आते,
ब्रज की रज माथे पे लगाते,
उनकी किस्मत ऐसे चमके,
जैसे फूलों में महक अपार,
तुझे देख सब मन हर्षाते,
दिल में भारी खुशी मनाते,
अंतर्यामी जगत के स्वामी,
करते सबसे प्यार,
तेरी कृपा जिस पर हो जाए,
जीवन के वो सब सुख पाए,
चांद सितारों से भी न्यारी,
कर लो सब दीदार,
नारायण हरि कष्ट हरेंगे,
सबकी खाली झोली भरेंगे,
पूजे दिल से दुनिया सारी,
झूम रहा संसार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




