
नफरत की दुनिया में,
हो गया जीना अब दुश्वार,
भक्तो की सुनिए पुकार,
हे अंजनी माँ के लाल आइये,
करने को उद्धार,
हनुमान जी सुनिए,
भक्तो की ये विनती,
दुःख दर्द से हमको,
दिलवाइये मुक्ति,
हम दुखियारों पे केसरी नंदन,
कर दीजे उपकार,
ये दौर है कैसा,
हनुमान जी आया,
चारों तरफ अंधकार,
धरती पे है छाया,
अब बढ़ने लगा है धरती पर,
बेहद ही अत्याचार,
हे केसरी नंदन,
कर दे कृपा हम पर,
आए है चौखट पर,
अरदास ये लेकर,
भक्तो की ये अरदास मारुती,
कर लीजे स्वीकार,
श्री राम के सेवक,
रघुवीर के प्यारे,
यदि आप चाहें तो,
छट जाए अंधियारे,
दिखलाइये बजरंगी,
कोई ऐसा तो चमत्कार,
श्री राम सीता की,
है आपको सौगंध,
कर दीजिये पृथ्वी से,
अब ख़त्म ये आतंक,
हम महाबली हनुमान करेंगे,
आपकी जय जयकार,
ईच्छा है बजरंगी,
हो विश्व में शांति,
सुख से रहे जीवन,
कष्टों से हो मुक्ति,
ये आप ही कर सकते हो,
आप की शक्ति अपार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



