
भरोसा तुम्हारा किया है करेंगे
भरोसा तुम्हारा किया है करेंगे,तेरा नाम बेसक लेते रहेंगे ।। टेर ।।
तर्ज – मुझे प्यार की जिन्दगी देने वाले ।
तेरे से बढ़कर दाता बता है क्या कोई,देखा सुना ना हमने, बताया ना कोई,तेरी शरण में श्याम – २, रहे हैं रहेंगे ।।
भरोसा तुम्हारा...
जीवन की ज्योति मेरी, आँखों का उजाला,कभी ना बिसारा तूंने, बराबर सम्हाला,तुम्हें छोड़ स्वामी हम तो, कहाँ जा रहेंगे ।।
तेरे भरोसे, प्रभु ये चले जिन्दगानी,हम पर दयालु ये है, तेरी मेहरबानी,सुख दे या दुःख दे चाहे, हँस-हँस सहेंगे ।।
कृपानाथ किरपा तेरी, रखते हो रखना,जैसे भी हम हैं तेरे, और ना परखना,‘सांवर’ शरण में तेरी, सदा ही रहेंगे ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


