
सजा दो घर को गुलशन सा,
भवानी मात आई है,
करे स्वागत सभी मिलकर,
तर्ज – सजा दो घर को गुलशन सा।
जलाकर प्रेम का दीपक,
करे हम दुर्गा का पूजन,
अतिथि बनकर माँ अम्बे,
हमारे द्वार आई है,
झुकाकर शीश चरणों में,
करे तन मन सभी अर्पण,
कृपा करने स्वर्ग से माँ,
धरा पर आज आई है,
करे हम वंदना माँ की,
जोड़कर हाथ को अपने,
है पावन पर्व ये अपना,
क्वांर नवरात आई है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

