
भोले कस के पकड़ लो हाथ,
छुडाऊं तो छुड़ाया नही जाये,
मेरा कस के पकड़ लो हाथ,
जब तक ये जीवन मेरा,
भोले ना बदले,
बदलने से पहले मेरे,
तन से प्राण निकले,
मेरे सर पर रखदो हाथ,
हटाऊं तू हटाया नही जाये,
समय ना निकालू जो मैं,
तेरी बंदगी का,
आखिर दिन हो भोले,
मेरी जिन्दगी का,
मेरे दिल पर लिख तेरा नाम,
मिटाऊं तो मिटाया नही जाये,
तमन्ना है मिलने की,
मिलने के बाद भी,
साथ रहना चाहता हूं,
मरने के बाद भी,
ये दिल किसी और के साथ,
लगाऊं तो लगाया नही जाये,
तूने हर कदम पे,
मेरा साथ दिया है,
साथ दिया है,
मेरा नाम किया है,
तूने इतना दिया मुझको,
चुकाऊं तो चुकाया नही जाये,
भोले मेरा कस के पकड़ लो हाथ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



