
मेरे भोले नाथ- मेरे शम्भू- शंकर भोलेया......
जय जय शंकर नमा: शंकर.....
मैं तो भोले का भगत हूँ,
मैं तो शिव का भगत हूं
भोले का भगत हूँ, शिव का भगत हूँ....-2
बन्दा बड़ा सखत् हूँ.........
मैं तो भोले का.......
शिव के नाम का प्याला पियूं मैं,
दम मार के मस्त रहूं मैं -2
बम बम भोले बम कहूँ मैं......
अकड़ बम बबम- बकड़ बम बबम बकड़ बम बबम बम लहरी...-2
शिव अभयंकर शिव प्रल्यंकर,
शिव का रूप है हर कण् कंकड़ -2
शिव हैं भय से भयंकर.......
हे प्रेतनाथ हे भूतनाथ हे भिलेनाथ जय जय शम्भू.... -2
तप अघोर शमशान के वासी,
मस्तक चंद्र कैलाश के वासी -2
औघड़ दानी जय अविनाशी.........
त्रिशूल है कर में विराजे जटाजूट मे गंगा साजे.....-2
गंगा साजे.....
ओम् नमः शिवाय....
चरणो मे तेरे शीश नवाय,
वीर प्रतीश भजन तेरे गाये- 2
नाचे गायें धूम मचायें............
डम डमक डम डमरू बाजे सतिपति का डमरू बाजे डम डमक डम डमरू बाजे पार्वती संग भोला नाचे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

