
भोले डमरू वाले तेरा,
सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार भोले,
तेरी जय जयकार है।।
तर्ज – खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा।
भक्तों के खातिर,
कलयुग में आए,
महिमा इनकी,
सब देव गाए,
अपने भगत के लिए,
करते चमत्कार है,
आवाज जिसने,
दिल से लगाई,
बिगड़ी हुई को,
पल में बनाई,
दीन और दुखी के लिए,
हरदम तैयार है,
दरबार तेरा,
सबसे निराला,
कलयुग में तेरा,
है बोल बाला,
‘बनवारी’ चरणो में,
करता नमस्कार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



