
तेरे बिन है कौन मेरा
मैं आच्छी तरहिया जाणू
तू पूरा करदे काम मेरा
मैं जो भी मन मैं ठाणू
तू अँतरयामी है भोले
तेरी लीला सबसे न्यारी
तेरे दर पै आयी सू भोले
मैं तेरे दर्श की मारी
तेरे नाम ही करदी है
मैंने ज़िंदगानी
भोले मैं तेरी दीवानी
भोले तेरी मस्तानी
भोले मैं तेरी दीवानी जी….
और कही मेरा मन ना लागे
ना दिखे तेरे सिवा भोले
मुझे तेरे नाम का रोग लगा
ना मेरी और दवा भोले
मैं तेरी सू तू मेरा सै
ना चाहिए और गवाह भोले
मने तेरी ओर खींचे सै
तेरे पहाड़ा की या हवा भोले
जो तेरे दर पै आ जावे
ना जावे ख़ाली…….
तेरी मस्तानी
मेरे दुःख में तू
मेरे सुख में तू
मेरे तन में तू
मेरे मन में तू
हर शहर में तू
हर गाम में तू
हर दिन में तू
हर शाम में तू
हर धूप में तू
हर छाओ में तू
हर काम में तू
हर नाम में तू
नहरा में तू
लहरा में तू
हर बड़ में तू
हर छण में तू
कण-कण में तू
हर जगह पै चाले है
तेरी मनमानी……
“तुझे मेरी तमन्ना रहे ना रहे
मुझे रहेगी आरजू तेरी ।
भोले बाबामुझे इस जीवन से
कुछ नहीं चाहिए ।
मुझे चाहिए बस चाकरी तेरी
नौकरी तेरी ।”
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




