
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है
(तर्ज कभी राम .....)
मंगलवार तेरा है शनिवार तेरा है,
बजरंगी संभालो परिवार तेरा है ।
मंगलवार को मंदिर में आऊंगा मैं,
शनिवार सिन्दूर चढाउगा मैं ।
हम गरीबो पे बाबा उपकार तेरा है ॥
यह नैया छोड़ी है तेरे सहारे,
अब लगाने पड़ेगी किनारे ।
साँचा साँचा बाला जी परिवार तेरा है ॥
तूने संकट में साथ निभाया,
और मुसीबत से हमको बचाया ।
बजरंगी हमे तो आधार तेरा है ॥
हम गरीबों का तू है सहारा,
सच्चा साथी समझ के पुकारा ।
बनवारी बतादो क्या विचार तेरा है ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

