
मंदिर को सजाया तेरे वास्ते श्याम आ जाओ ना
मंदिर को सजाया तेरे वास्ते,
श्याम आ जाओ ना,
तेरे प्यारे भक्तो के ही वास्ते,
तर्ज – काहे को बुलाया मुझे बालमा।
मुरली बजा जा तू,
धुन वो सुना जा तू,
ऐ मेरे मोहना, हो..
घायल मनवा तड़पे मोरा,
व्याकुल है दोनो नैना,
तेरे बिन सूना मोरा अंगना,
हमको सताए क्यो,
ये न बताए क्यो,
हमने तेरा क्या किया, हो..
एक झलक माँगी थी तुझसे,
फिर क्यो हमसे दूर हुआ,
हमको यूँ सताओ प्रभू और ना,
रस्ता निहारुँ मै,
राह बुहारूँ मै,
तेरे लिए हे प्रभू, हो..
शवरी जैसे बैर नही और,
मीरा के जैसे घुँघृरू,
बनके राम मेरे भी घर पाओना,
– भजन लेखक एवं प्रेषक –
शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923
वीडियो अभी उपलब्ध नहीं।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



