
मंदिर बन रहा प्यारा रे,
बाबा तुमको आना है,
आकर अपने भक्तों का,
बाबा मान बढ़ाना है,
तेरे नाम की महिमा को,
घर घर पहुँचाना है,
देश भूटान के पास में बाबा,
शहर एक जयगांव,
भारत की धरती पर,
दलसिंगपाड़ा जिसका नाम,
चाह यही भक्तों का यहाँ,
तेरा बने ठिकाना है,
पलक बिछाएं बैठे है यहां,
इंतज़ार में सारे,
कर लीले की असवारी,
कब आये श्याम हमारे,
खाटू जैसा श्याम यहाँ तेरा,
धाम बनाना है,
तेरी कृपा से मंदिर के संग,
बन रही एक गौशाला,
खाटूवाला यहाँ विराजे,
बन कर मुरलीवाला,
खीर चूरमा बना रोज़,
तुम्हे भोग लगाना है,
‘मन्नू’ सबकी चाह यही है,
जल्दी से आ जाओ,
रतन सिंघासन बैठ के सब,
भक्तों को दर्श कराओ,
नित नए गजरे बागे से,
श्रृंगार सजाना है,
गायक / प्रेषक – परितोष मिनी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


