
मंदिर में तेरी जाके। घंटी बजा बजा के
पूजा करूँगा तेरी। दरसन करूँगा तेरी
माता दुर्गे एकबार तो। द्वार दया का खोलो
कबसे खड़ा हूँ चरण पड़ा हु। कुछतो मुझ से बोलो
फूलों का हार लाके। मैं प्रार्थना सुनाके
मैं हु भिखारी तेरा पुजारी। तेरे ही गुण गाउ
साम सवेरे उठके तेरे। चरणों मे सीस नवाउ
सेवा की मेवा लाके। एक आरती सजा के
कस्ट हरो दुख दूर करो माँ। मैं हु सरन तुम्हारी
बीच भंवर में आ पड़ी है। नैया आज हमारी
केहता है प्यासा गाके। अपना तुझे बनाके
मंदिर में तेरी जाके
प्यासा
हेमकांत झा प्यासा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



