
मइया लाल चुनरिया में ,
तूने मोह लिया जग सारा,
मइया दरसन से तेरे,
अब जागा भाग हमारा,
मेरे मन में बसी मइया,
तूझे हरपल मैं ध्याऊँ,
अब छोड़ तूझे मइया,
और कहाँ जाऊँ,
अब और कहाँ जाऊँ,
मइया अपने आँचल का,
दे दो मुझे सहारा,
मइया तेरे सिवा जग में,
कुछ और ना अब चाहूँ,
टूटी फूटी बानी से,
बस गीत तेरे गाउँ,
मैं गीत तेरे गाउँ,
जयकार से तेरे मइया,
अब गूंज उठे जग सारा,
रचना: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




