
मैं बुलावुन्गा
मैं बुलावुन्गा तो मैया रानी आएगी जरुर
हलवा पूरी का
हलवा पूरी का माँ भोग लगाएगी जरुर
सुना है मैंने नवरात्रों में मैया
घर घर आती है
अपने भक्तो को मनचाही
खुशिया देकर जाती है -2
मेरी बिगड़ी भी अम्बे माँ
बनाएगीजरुर
उम्मीदों का सबका मैया रखती
देखो ख़याल है
सुन लेगी मैया मेरी
मन में जो सवाल है। -2
मेरा दुखड़ा भी मैया जी
मिटाएगी जरुर
सच्चा है भरोसा मेरा
सच्ची ही अरदास है
शर्मा जो भी माने शेरावाली
उसके पास है -2
तुझे अजनबी तरस वो दिखायेगी जरुर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
