
मईया ओढ़ चुनरिया लाल हमारे घर आ जाना,
हमारे घर आ जाना......-2
पैर मईया के पायल सोहे,
पैर मईया के बिछुवे सोहे,
लगा के महावर लाल हमारे घर आ जाना,
हमारे घर आ जाना॥
अंग मईया के साड़ी सोहे,
अंग मईया लहँगा सोहे,
ओढ़ चुनरिया लाल हमारे घर आ जाना,
हाथ मईया के कंगना सोहे,
हाथ मईया के चूड़ी सोहे,
लगा के मेहँदी लाल हमारे घर आ जाना,
गले मईया के माला सोहे,
गले मईया के हरवा सोहे,
पहन के लोकेट लाल हमारे घर आ जाना,
कान मईया के कुण्डल सोहे,
कान मईया के झुमके सोहे,
पहल के नथनी लाल हमारे घर आ जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

