
ब्यूटीफुल दरबार गया,
चरणों में लोट मैं,
मने बाबा प्यारा लागे,
बैठा लाल लंगोट में।।
लाल लंगोटा हाथ में सोटा,
ह्रदय में श्री राम बसं,
बाल जति रुद्र अवतारा,
कण कण में हनुमान बसं,
अपने भगत के धौरः बालाजी,
खड़ा सपोर्ट में,
मन्ने बाबा प्यारा लागे,
चितवन मुखड़ा नैन कटीले,
सब देवो तं न्यारा स,
भूले तं भी भूलया जाना,
रूप मेरे मन भा रहा से,
बाल रूप का फोटो देखु,
कर कर ओट में,
दांये शिव और बांये रघुवर,
सोना सा दरबार सजा,
दुनिया के महां अमर बाला जी,
फर फर फरके लाल धज्जा,
संकट बैरी मुँह खोले से,
पहली चोट में,
सोनू भगत मगन रहे,
भक्ति के महां,
कौशिक जी भी गुण गान करे,
जा लगन रहे भक्ति के महां,
अशोक भगत भी पावे,
कोनया खोट में,
गायक – नरेंद्र कौशिक।
प्रेषक – राकेश कुमार खरक जाटान
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

