
जय माँ जय माँ
जय जय माँ जय जय माँ
सांचे दरबार की जय ......
भक्तों की सदा तू रखवाली
ममतामई झंडेवाली
ममतामई शेरोवाली
भक्तों की सदा ............
दिल्ली में दरबार निराला रुतबा है मैय्या का आला
भक्तों की विपदा ताली ममतामई झंडेवाली
बद्री भगत ने दर्शन पाया मंदिर माँ आंबे का बनाया
नहीं जाता कोई खाली ममतामई झंडेवाली
मन्नत पूरी हो दर आकर खुशियों का मिलता है सागर
मिले पंकज तेन्नु खुशहाली ममतामई झंडेवाली
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




