
महफ़िल लगी है श्याम आये है सब रिझाने
महफ़िल लगी है श्याम,
आये है सब रिझाने,
सब पागल हुए मुरारी,
तू माने या ना माने,
तर्ज – तुम जो चले गए तो।
देखी तेरी मुरलिया,
मदहोश हो गए हम,
हँसना है जिंदगी भर,
अब ना रहे कोई गम,
नजरो से वार करते,
तुम हो बड़े सयाने,
चरणों से यूँ लिपट कर,
करनी हैं चार बाते,
आओ मेरे कन्हैया,
ना बीत जाए राते,
अर्जी ये आज बाबा,
आए तुझे सुनाने,
तेरे अधर से मुरली,
जब जब बजे कन्हैया,
तेरे बीना ये नैया,
पतवार बिन खिवईया,
चाकर है तेरा “दीपक”,
आया है कुछ सुनाने,
प्रेषक – मुकेश शर्मा (जयपुर)
वीडियो उपलब्ध नहीं।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
