
महारानी हमे चरण कमल रज दीजो
चरण कमल रज दीजो हमरे दुख दर्द हर लीजो
बाल तुम्हारे मांगें ना सोना
दिल मे तेरे मांगें मां कोना
दिल में कोना दीजो हमरी पूर्ण आशा कीजो
नोटों की हम मांगें ना ढेरी
हम तो मांगें ममता तेरी
अपनी ममता दीजो हमपर ऐसी मां तुम रीझो
जिसके आगे हर शैय सस्ती
हम तो मांगें नाम की मस्ती
नाम की मस्ती दीजो कोई लेना जाए तीजो
सागर ने मां बस इतना लेना
हमे सुखों के फल तुम देना
सुखों के फल दीजो हमरे घर मे खुशीयां बीजो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
