
महिमा बागेश्वर धाम की,
आज सुनाऊं महिमा भगतों,
उस बागेश्वर धाम की,
जहां विराजे श्री बालाजी,
जिन पर किरपा राम की।।
तर्ज – आओ बच्चो तुम्हे दिखाए।
मध्यप्रदेश का जिला छतरपुर,
ग्राम गढ़ा अति सुंदर है,
यहां पे बाघरूप शंकर संग,
हनुमान का मंदिर है,
जिनकी सेवा सन्यासी,
बाबा ने आठों याम की,
चर्चित है चहूंओर सभी में,
इसी धाम की चर्चा है,
दीन दुखी के संकट कटते,
छपता यहां पे पर्चा है,
अद्भुत शक्ति यहां पे रहती,
सच में उस सुखधाम की,
धीरेंद्र शास्त्री गुरुदेव जी,
करते धर्म प्रचार है,
कृपा है जिन पर हनुमान की,
करते हर उपचार है,
जो भी यहां लगाते अर्जी,
सुनवाई उसी नाम की,
धन्य हुआ जो यहां पे आया,
ये दरबार निराला है,
सच्ची है हर बात यहां की,
झूठे मुंह का काला है,
‘पंकज’ ने ‘प्रमोद’ संग अर्जी,
लगाई अपने काम की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



