
माँ का दर्शन जिसने पाया
उसने पाया अमृत फल
जय माता की कहता चल
ऊँचें पहाड़ो वाली माता,
सबकी झोली भरती हैं
माँ चरणों में सबका हल
ओ मन मूरख नाम सुमरले,
शेरा बाली माता का
तज कर पाप कपट और छल,
शेरा बाली माता तेरे ,
सारे दुखड़े हर लेबेगी
जो जप लेगा पल दो पल ,
माँ का रूप बसा कर मन में,
राजेंद्र जय माता की बोल
होंगे सारे काम सफल,
गीतकार/गायक-राजेन्द्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

