
माँ की महिमा अपरम्पार, भगत के कष्ट मिटाती है
कष्ट मिटाती है,माँ दुखडे दूर भगाती है
कटरा में वो वास है करती, होके सिंह सवार
बाण गंगा का अमृत पानी, सबका करे उद्वार
कठिन चढाई तुम भी चढ़लो, हो जाये बेडा पार
हमने सुना तू भेद ना करती, रखती सबका मान
देखे न राजा रंक न देखे, सब है एक समान
भाव से तुम भी माँ को मना लो, पूरी करती आस
ध्यान ने पूजा, श्रीधर पूजे, पूजे तेरा नन्दलाल
देवी देवता मंगल गावे, करे तेरी जयकार
शंकर तेरे भजन है गाता, रख दे सिर में हाथ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
