
माँ की लाल रे चुनरिया,
देखो लहर लहर लहराए,
माँ की नाक की नथनिया,
दमदम दमदम दमकी जाए,
मंदिर लाल ध्वजाएं न्यारी,
देखो फर फर फर फेहराये,
लाखो नर नारी दर जाए,
माँ की जय जय कार लगाएं,
ऊँचे पर्वत पे महारानी,
बैठी है आसान को सजाये,
माँ सोलह सिंगार सजाये,
मोहिनी मूरत मन को भाये,
होती आरती शाम सवेरे,
जगमग माँ की ज्योत जलाएं,
हनुमत भैरो चंवर दुराये,
माँ की शोभा वर्णी ना जाए,
तूने भक्त अनेको उबारे,
माँ लाखों दानव संहारे,
जो भी शरण में तेरे आये,
मैया भव से पार उतारे,
तेरी लीला सभी बखाने,
सारा जग तेरे गुण गाये,
माँ तुमने संसार रचाया,
कण कण माँ तुमने उपजाया,
हर प्राणी में तेरा साया,
सारा जग माँ तेरी माया,
मेरा तन मन मैया तेरा,
बस तेरे ही माँ गुण गाये,
तेरे दर का प्यार वो पाएं,
मैया तू जिसको बुलवाये,
जिसको दाती माँ अपनाये,
उसको कभी न कष्ट सताये,
मैया एक सिवा दर तेरे,
दूजा कोई दर ना भाये,
महिमा तेरी वेद बखाने,
ब्रम्हा विष्णु शंकर माने,
नारद लेके वीणा तेरी,
तीनो लोक तुझे बखाने,
राधा सीता तू सावित्री,
तेरी गाथा कहीं ना जाए,
शुम्भ निशुम्भ को तुमने मारा,
मैया जग का कष्ट निवारा,
ध्यानु और आल्हा ने ध्याया,
तारा को माँ भव से तारा,
वो जगराता हो ना पूरा,
जिसमे तेरे को ना ध्याये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
