
\माँ गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को
मनावे तेरे लाल को, पूजे तेरे लाल को
गौरा सारी दुनियां, मनावे तेरे लाल को
इन्हें मनाने ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्माणी को संग में लाए
वेदों के रचईया मईया, पूजे तेरे लाल को
इन्हें मनाने विष्णु जी आये,
लक्ष्मी जी को संग में लाए
जग के रचईया मईया, पूजे तेरे लाल को
इन्हें मनाने भोले जी आए,
संग में मईया तुमको लाए
डमरु के बजईया मईया, पूजे तेरे लाल को
इन्हें मनाने राम जी आए,
सीता माँ को संग में लाए
धनुष के धरईया मईया,पूजे तेरे लाल को
इन्हें मनाने कृष्ण जी आए,
राधा जी को संग में लाए
मुरली के बजईया मईया, पूजे तेरे लाल को
इन्हें मनाने मईया जी आई,
हनुमान को संग में लाई
संकट के कटईया मईया, पूजे तेरे लाल को
इन्हें मनाने हम भी आए,
ढोलक चिमटा साथ में लाए
भजनो के गवईया मईया, पूजे तेरे लाल को
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



