
शेरोवाली मेहरोवाली,
ज्योतावली हो मईया लाटावाली ।
माँ तू ही दुर्गा है मईया तू ही काली।।
मैं ऊँची चढ़ाई माँ चढ़कर के आऊं,
तेरा प्यारा प्यारा माँ दर्शन मैं पाउ ।
मैं लाल चुनर तेरी मईया सजाऊ,
सितारों से चुनरी माँ तेरी जड़ाऊ ।।
मैं जयपुर से चूड़ी माँ तेरी हूँ लाई,
सजाऊगी मैं अपनी माँ की कलाई ।
चांदी की पायल मईया मैं हूँ लाई,
माँ तूने ही सोई तकदीर जगाई ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

