
मानो भोले मानो तेरे संग रहूंगी....-2
ब्रह्मा जी को इधर बुलाओ उनसे बातें करनी हैं,
भोले के माथे का चंदा अंबर में पहुंचा दूंगी,
मानो भोले मानो तेरे संग रहूंगी॥
विष्णु जी को इधर बुलाओ उनसे बातें करनी है,
भोले जी की जटा में गंगा धरती पे पहुंचा दूंगी,
रामा जी को इधर बुलाओ उनसे बातें करनी है,
भोले के हाथों के डमरु मंदिर में पहुंचा दूंगी,
कान्हा जी को इधर बुलाओ उनसे बातें करनी है,
भोले के नागों की माला नाग लोक पहुंचा दूंगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

