
मिलता रहे तेरा प्यार साँवरे,
एक बार नहीं हर बार सांवरे,
तर्ज – पलकों का घर तैयार।
जब से मैंने होश संभाला,
सबने ये बतलाया,
जब भी पड़ी मुसीबत कोई,
रस्ता तेरा दिखाया,
तू अपनो की करता संभाल सांवरे,
अब तो बाबा तुम से विनती,
अपना मुझे बना ले,
मान के अपना छोटा बालक,
अपने गले लगा ले,
अब कह दे मुझे भी तू लाल सांवरे,
सुना है जो भी दर पे आता,
वो तेरा हो जाता,
मान कर अपनी जिम्मेदारी,
हरदम साथ निभाता,
करता उसको सुना है निहाल सांवरे,
अर्जी ‘विपिन’ की तुमसे बाबा,
बस इतना है कहना,
हर ग्यारस खाटू में दर्शन,
मुझको देते रहना,
बस कर दे तू इतना कमाल सांवरे,
गायक – विपिन अग्रवाल।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

