
मिला श्याम प्यारे जब तेरा सहारा
मिला श्याम प्यारे जब तेरा सहारा ।
बीच भवर डूबते को मिला है किनारा ।।
खाटू का तू संवारा है तो दयालू बड़ा,
मेरे हर विपदा से तू आकर खुद ही लड़ा ।
जब भी तुझको मैं पुकार आया दौड़ के
तूफानों के रुख को पल में मोड़ दे ।।
प्रेम वाली डोर मुझसे अपनी जोड़ ले ।
भाव का भूखा है तू और कुछ न भाता है,
प्रेमी अपने आँसु से तुझको रिझाता है ।
ज़िंदगी में बाबा अब न तुझको खोना है,
तेरे संग ही प्रीत का सपना सजोना है ।।
मनु को अब तो तेरी गोदी में सोना है ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

