
मीरा दीवानी हो गई
मीरा दीवानी हो गयी रे मीरा दीवानी हो गयी
मीरा मस्तानी हो गयी रे मीरा मस्तानी हो गयी ।
शयम रंग में रंगी चुनरिया हो हो हो हो ।।
राणा की राजधानी छोड़ी लोक लाज सब छोड़ी,
रंग के श्याम रंग में चुनर मीरा जी ने ओडी ।
लोक लाज की नहीं खबरिया हो ओ ओ ।।
इस दुनिया से प्रीत तोड़के श्यामल रंग चढ़ाया,
साथ सभी का छोड़ दिया और गिरिधर गिरिधर गाया ।
वो तो ऐसी भाई बावरिया हो ओ ओ ।।
पैरों में वो घुँघरू बाँध के नाचे झूमे गाए,
भई विहरनी श्याम विरहा और ना कोई है भाए ।
वृन्दावन की गयी डगरिया हो ओ ओ ।।
लगन लगी तेरे दरश की और ना कोई भाए,
गली गली तोहे ढूंढती ढोले कही ना फिर वो पाए ।
तेरे दर पे बीती उमरिया हो ओ ओ ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
