
मीरा दीवानी हो गयी रे मीरा मस्तानी हो गयी
Miira Diivaani Ho Gayi Re Miira Diivaani Ho Gayi lyrics
मीरा दीवानी हो गयी रे, मीरा दीवानी हो गयी ।
मीरा मस्तानी हो गयी रे, मीरा मस्तानी हो गयी ॥
शयम रंग में रंगी चुनरिया, हो हो हो हो...
मीरा दीवानी हो गयी रे, मीरा मस्तानी हो गयी...
राणा की राजधानी छोड़ी लोक लाज सब छोड़ी,
रंग के श्याम रंग में चुनर मीरा जी ने ओडी ।
लोक लाज की नहीं खबरिया, हो ओ ओ..
इस दुनिया से प्रीत तोड़के श्यामल रंग चढ़ाया,
साथ सभी का छोड़ दिया और गिरिधर गिरिधर गाया ।
वो तो ऐसी भाई बावरिया, हो ओ ओ,
पैरों में वो घुँघरू बाँध के नाचे झूमे गाए,
भई विहरनी श्याम विरहा और ना कोई है भाए ।
वृन्दावन की गयी डगरिया, हो ओ ओ,
लगन लगी तेरे दरश की और ना कोई भाए,
गली गली तोहे ढूंढती ढोले कही ना फिर वो पाए ।
तेरे दर पे बीती उमरिया, हो ओ ओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

