
मीरा देखें राह प्रभु की कब आओगे श्याम
Miira Dekhen Raah Prabhu Ki Kab Aaoge Shyaam lyrics
मीरा देखें राह प्रभु की कब आओगे श्याम,
कब दोगे अरे दर्शन कही निकल न जाए प्राण,
माँ ने दिल बहलाने को था श्याम को दूल्हा बताया,
ऐसी भई दीवानी की तन मन उस पे लुटाया,
श्याम को ही वर मान के जी थी उसने उम्र तमाम,
मीरा के इस प्रेम को ये जग था समज न पाया,
गिरधारी का भोग बता विष मीरा को पिलाया,
विष भि हुआ रे अमृत या ये भक्ति का परनाम,
सुध बुध थी खोई राज पाठ सब छोड़ा,
बन के जोगन श्याम की बस श्याम से नाता जोड़ा,
श्याम नाम की दीवानी बस बजती श्याम का नाम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


