
मुझे अपना बना लो श्री राधे
मुझे अपना बना लो श्री राधे चरणों में जगह दो श्री राधे,
जो कोई नाम तुम्हारा जपता भव सागर से पार उतर ता,
मुझे पार लगा लो श्री राधे,चरणों में जगह दो श्री राधे,
निधिवन में जब रास रचाइयो प्रेम का सबक सब को सिखायो,
मुझे दास बना लो श्री राधे चरणों में जगह दो श्री राधे,
जिसने राधा नाम जपा है लख चौरासी पार किया है,
मुझे दर्श दिखा दो श्री राधे,चरणों में जगह दो श्री राधे,
भारद्वाज तेरा ध्यान लगावे तुमसे बस इतना ही चावे,
मन निर्मल बना दो श्री राधे,चरणों में जगह दो श्री राधे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



