
मुझे घुँघरू बना लीजिए
चरणों से, लगा लीजिए ॥
तेरी याद, मुझे मईया, दिन रात सताती है ।
जब जब, मूरत देखूँ, आंखें भर आती हैं ॥
अपनी, सूरत, दिखा दीजिए ॥
अरमान, यही है मां, तेरी सेवा मिल जाए ।
चरणों में, रहने का, एक मौका मिल जाए ॥
पायल में, सजा लीजिए ॥
इस, चाहत में मईया, जीवन निकला जाए ।
इस, बार भी मेरा जीवन, ना व्यर्थ गुजर जाए ॥
पूरे, अरमान, कर दीजिए ॥
तेरी, पायल का मईया, मैं घुंघरू बन जाऊँ ।
जब, कदम उठे तेरा, मैं छन से छनक जाऊँ ॥
मेरी, किस्मत, जगा दीजिए ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



