
मुझे लायी दुनिया में और सब कुछ सिखाया है
मुझे लायी दुनिया में,
और सब कुछ सिखाया है,
खुश नसीब हूँ मैं कितना,
मेरे सर माँ का साया है,
तर्ज – एक प्यार का नगमा है।
मेरे कर्म हो कुछ ऐसे,
मैं माँ की करूँ सेवा,
तेरे चरणों में बैठ के माँ,
दुःख दूर हुआ मेरा,
तेरे रूप में माँ मैंने,
भगवान को पाया है,
ये दुनियादारी माँ,
मुझे अब है समझ आई,
सब झूठे नाते है,
कोई काम नहीं आए,
सांचा एक नाता है,
जो तूने निभाया है,
स्वर्गो सा सुख मेरी माँ,
तेरे चरणों में मिलता है,
ये उजड़ा चमन मेरा,
तेरे आँचल खिलता है,
मेरे दिल में ममता का,
तूने फुल खिलाया है,
भगवान से पहले माँ,
मैं तुमको पुजूंगा,
तेरे कदमो में मेरी माँ,
भगवान को ढूंढूंगा,
सबसे पावन तेरे,
आँचल की छाया है,
स्वर – राकेश काला जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



