
मुझे श्याम का सहारा
( कोई निर्धन अमीर है कोई,
सब मेरे कृष्ण के पुजारी है,
प्यार भक्तों पे एक जैसा है,
प्रभु की लीला कितनी न्यारी है। )
सबके सहारे लाखों,
मुझे श्याम का सहारा,
जिसे श्याम का सहारा,
जीवन में वो ना हारा,
श्याम के जैसा नहीं दानी है,
सबसे बिलकुल अलग कहानी है,
करूँ श्याम की मैं पूजा,
ऐसा ना कोई दूजा,
मैंने नहीं कहा है,
संसार कहता सारा,
सबके सुनो कहाये थे,
श्याम से दान लेने आये थे,
लेने को दान भारी,
मोहन बने भिखारी,
दानी ने शीश देकर,
चमका लिया सितारा,
सारे संसार ने ये देखा है,
पलटती पल में भाग्य रेखा है,
दुनिया का कर्ता-धर्ता,
सबके ही कष्ट हरता,
रखता है लाज सबकी,
सांवरिया सेठ प्यारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

