
मुझे सब कुछ मिला ऐ मेरे सांवरे,
जिंदगी बन गई खाटू आने के बाद,
मैं क्या था और तुमने बना क्या दिया,
बंदगी मिल गई खाटू आने के बाद,
मुझे सबकुछ मिला ऐ मेरे सांवरे,
तर्ज – आज कल और कुछ याद।
याद है मुझको दिन वो फटे हाल था,
फूटी कोडी ना थी और मैं कंगाल था,
छोड़ा सबने मगर तूने थामा मुझे,
हर बुलंदी मिली खाटू आने के बाद,
मेरे जीवन में खुशियाँ तमाम आ गई,
आपकी नौकरी दास को भा गई,
मुझे मान मिला सम्मान मिला,
और भक्ति मिली खाटू आने के बाद,
जग मुझसे और मैं जग से अंजान था,
मेरा गुलशन सदा यूँ ही वीरान था,
मेरे अंगना में दो प्यारे फुल खिले,
हर कलि खिल गई खाटू आने के बाद,
‘गंगा गौरी’ पे अपनी कृपा कीजिये,
अपने चरणों में सबको जगह दीजिये,
तेरे दर्शन बिना मैं तो पागल हुआ,
अब ना तड़पाइए खाटू आने के बाद,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



