
मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का लिरिक्स मुश्किल है सहन करना,
ये दर्द जुदाई का,
मुझे कुछ तो बता प्यारे,
कारण रुसवाई का,
मुश्किल है सहन करना,
झूठे तेरे वादों पे इतबार किया हमने,
तेरी कृपा को सुन कर ही,
अरे प्यार किया हमने, कन्हैया,
कृपा की ना होती जो आदत तुम्हारी,
तो सुनी ही रहती अदालत तुम्हारी,
ना हम होते मुलजिम,
ना तुम होते हाकिम,
ना घर घर में होती इबादत तुम्हारी,
गरीबों की दुनियाँ है आबाद तुमसे,
ग़रीबो से है बादशाहत तुम्हारी,
तुम्हारी उलफत के यह दृग बिन्दु है ये,
तुम्हे सौपते अमानत तुम्हारी,
झूंठें तेरे वादों पे एतबार क्या हमनें,
अरे प्यार किया हमने,
तुझे प्यार किया हमने,
क्या यही सिला मिलता,
इस प्रीत लगाई का,
गर नजर में अवगुण थे तो,
क्यों अपनाया था,
ये प्रीत ना निभ सकती,
पहले ना बताया था, ऐ कन्हैया,
सब कुछ ले के परीक्षा है लेते,
अब कौन सी रह चले संसारी,
अरे ऐसा मोहक जाल बिछाये,
भैया थक कर रह गई बुद्धि बिचारी,
सोच समझ कर सौदा किजे,
ये नंद का लाल बड़ा व्यापारी,
गर नज़र में अवगुण थे तो,
पहले ना बताया था,
मौका तो दिया होता,
मेरे मीत सफाई का,
तुम सा कोई मिल जाता, तो ढूंढ लिए होते,
क्यों प्यार तुम्हे करते, क्यों तेरे लिए रोते,
तजते घर बार व्यथा हम क्यों,
गर मोहन तेरा इशारा ना होता,
रहते हम भी भवसागर में है,
गर पहले किसी को उबारा ना होता,
इस प्रेम के पंथ में हे प्रभु,
सर देकर भी छुटकारा ना होता,
हम रोते ही क्यों बिलखा करके,
गर तू मन प्राण हमारा ना होता,
तुझसे में क्या कहू,
तेरे सामने मेरा हाल है,
तेरी एक नजर की बात है,
मेरा जिंदगी का सवाल है,
तुम सा कोई मिल जाता,
तो ढूँढ लिए होते,
क्यों प्यार तुम्हे करते,
क्यों तेरे लिए रोते,
मुख मोड़ के क्यों बैठे,
क्या मान खुदाई का,
ये दरद जुदाई का,
:- बृज रस अनुरागी पूनम दीदी
ऐसे ही सुन्दर भजन आप निचे दी गयी सूचि में देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

